Search
Close this search box.

बलिया में शान से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण

बलिया । जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान और वंदे मातरम के गायन से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वीर लोरिक स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बालक और बालिका वर्ग के छह-छह विजेताओं सहित कुल 12 खिलाड़ियों को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नई पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने बलिया के गौरवपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन और 1942 के ऐतिहासिक आंदोलन का उल्लेख करते हुए मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों को नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं सेनानी परिवार मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें