Search
Close this search box.

गोल्डन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गोल्डन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और पूरे परिसर में भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद सहित सभी वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें