Search
Close this search box.

लोहता हरपालपुर में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा रैली

लोहता । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहता हरपालपुर में मोहित कुमार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने भारत माता का जयघोष किया। इस दौरान विभिन्न देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

रैली के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रैली के माध्यम से लोगों ने देशप्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें