
Varanasi: बरेका में चार साल बाद ऑल इंडिया गोल्फ प्रतियोगिता जनवरी 2025 में बरेका के गोल्फ कोर्स में होगी। जनवरी में होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की 23 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 92 गोल्फर आएंगे।
प्रतियोगिता में बरेका के पांच खिलाड़ी गोल्फ कोर्स पर रोज सुबह-शाम छह घंटे अभ्यास कर रहे हैं। गोल्फ में एक टीम से चार गोल्फर खेलते हैं। उच्च स्कोर वाले तीन गोल्फर के अंक काउंट होते हैं। बरेका प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि गोल्फ में टीम और एकल खिलाड़ी भी खेल सकते हैं। वहीं, टीम में अधिकतम चार खिलाड़ी खेल सकते हैं। इसमें सिर्फ पावर से काम नहीं चलता। जीतने के लिए पावर के साथ तकनीक और दिमागी कसरत की जरूरत पड़ती है। एक से दूसरे हर्डल तक पहुंचने के गुणा गणित के साथ हवा और सरफेस की बनावट को ध्यान में रख शॉर्ट खेलना होता है। बताया कि गोल्फ खेलने के लिए तीन हजार रुपये महीने का शुल्क देना होता है।
सबसे कठिन गोल्फ कोर्स बरेका में
बरेका का गोल्फ कोर्स क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा होने के बाद भी खिलाड़ियों की कठिन परीक्षा लेता है। इसे देश का सबसे कठिन गोल्फ कोर्स माना जाता है। वॉटर बाॅडी, बंकर, ट्री जैसे अवरोधक शामिल है। इसमें पेड़ के ऊपर से साइड से बॉल मारना होता है।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।