Search
Close this search box.

यूपी: पति ने वीडियो में देखा तो उड़ गए होश, पत्नी ने अपने आठ प्रेमियों को बुलाकर करवा दी पति की हत्या

यूपी: जनपद बिजनौर में एक पत्नी ने आठ प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दरअसल पति ने प्रेमियों संग बनी पत्नि की अश्लील वीडियो देख ली थी, जिसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद युवती ने प्लान करके प्रेमियों से निर्मम हत्या करा दी।

वहीं पुलिस ने बिजनौर में 14 मार्च को हुए मकेंद्र (36) मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। मकेंद्र की हत्या उसकी पत्नि पारुल ने अपने प्रेमियों से कराई थी। कॉल डिटेल के आधार पर विनीत शर्मा नाम के युवक को पकड़ा गया तो उसने खुद को पारुल का बॉयफ्रेंड बताया और पारुल संग 8 अन्य लोगो के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की। पकड़े गए युवकों मे कुछ पारुल के दोस्त निकले तो कई विनीत ने हायर किए थे।

मकेंद्र राजस्थान मे जॉब करता था। होली पर घर आया था। पारुल के मोबाइल मे कुछ अश्लील वीडियो उसने देखी.. जिसमें पारुल अलग-अलग युवकों संग दिखाई दें रही थी। जिसके बाद वीडियो को लेकर विवाद हुआ। पारुल ने तभी पति के खात्मे की ठान ली।

प्रेमियों को एकजुट किया और पति की हत्या करा दी। दावा है की महिला जब भी अंतरंग पल एन्जॉय करती तभी वीडियो शूट करती। यह सब वीडियो पति ने उसके मोबाइल मे बने हिडन फोल्डर मे देख लिए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें