Search
Close this search box.

“मैं वाराणसी के बीएचयू चौराहे पर आ रहा हूँ, आकर मुझसे मिलो”, करणी सेना ने सपा के संदीप मिश्रा को दी खुलेयाम धमकी

वाराणसी: जनपद में करणी सेना और सपा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में करणी सेना के राकेश सिंह ने ललकारते हुए कहा, “मैं वाराणसी के बीएचयू चौराहे पर आ रहा हूँ, आकर मुझसे मिलो!” इस खुले ऐलान ने शहर का माहौल गर्मा दिया है. राकेश सिंह की इस चुनौती के बाद संदीप मिश्रा के शिवपुर स्थित आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कांशीराम आवास चौकी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में दो कांस्टेबल उनके घर पर निगरानी रख रहे हैं.

दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब संदीप मिश्रा विवादों में घिरे हो, हाल ही में करणी सेना वाराणसी के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से शिकायत दर्ज कराई थी.

अब राकेश सिंह की खुली चुनौती ने इस सियासी जंग को और तीखा कर दिया है. दोनों पक्षों के बीच तनातनी ने वाराणसी की राजनीति में नया तड़का लगा दिया है. क्या यह विवाद सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहेगा या सड़कों पर उतरेगा? यह देखना बाकी है. फिलहाल, शहर की निगाहें बीएचयू चौराहे पर टिकी हैं, जहाँ राकेश सिंह ने मुलाकात का चैलेंज फेंका है.

Leave a Comment

और पढ़ें