Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की पंचम जिला रैली-2026 का शुभारम्भ

वाराणसी। 12 अगस्त 2026 पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ वाराणसी की पंचम जिला रैली-2026 का शुभारम्भ बुधवार को नव भारत क्लब, न्यू लोको कॉलोनी में हुआ। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशानुसार आयोजित यह रैली 12 से 16 अगस्त तक चलेगी। रैली का औपचारिक शुभारम्भ अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) एवं मुख्य जिला आयुक्त अशोक वर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिला आयुक्त (स्काउट) अनुभव पाठक एवं जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती शालिनी अवस्थी उपस्थित रहीं। रैली में करीब 80 से 90 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों ने प्रतिभागियों से भेंट कर रैली स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

प्रतिभागियों ने अतिथियों के सम्मान में आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा।रैली का उद्देश्य प्रतिभागियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और टीम भावना विकसित करना है।

पांच दिवसीय आयोजन में विभिन्न स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें