लखनऊ । डीसीपी मध्य के निर्देशन में हजरतगंज पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने 09 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डीसीपी मध्य की सर्विलांस सेल की मदद से तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर बच्ची से वीडियो कॉल पर बातचीत की और अस्पताल में भर्ती मां को दिखाया। इसके बाद बच्ची ने अपनी लोकेशन साझा कर दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम अजमेर पहुंची और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लखनऊ लाई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हजरतगंज पुलिस की कार्यशैली और तत्परता की सराहना की।








