लखनऊ । आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी की 386-शिवपुर विधानसभा सीट से चोलापुर निवासी संतोष मूरत सिंह ‘मैं जिंदा हूँ’ को अपना पहला प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से इसकी घोषणा की।
संतोष मूरत सिंह लंबे समय तक अभिनेता नाना पाटेकर के साथ रह चुके हैं। वे पिछले करीब दो दशकों से अपने को कागजों में मृत घोषित किए जाने के खिलाफ संघर्ष करते हुए चर्चित रहे हैं। तहसील से लेकर शासन-प्रशासन तक उन्होंने स्वयं को जीवित साबित करने और अपनी पहचान बहाल कराने की लड़ाई लड़ी है।
पार्टी अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि संतोष मूरत सिंह अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने इसे अपने संघर्ष की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।








