वाराणसी । भांवरकोल पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकअप में लदे तीन गोवंश, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन रस्सियां बरामद कीं। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ सोनाड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवथही पुलिया स्थित ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के पास पिकअप से गोवंश ले जाए जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी जालूपुर रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी, उम्र 22 वर्ष तथा अंकित कुमार गौतम पुत्र जयप्रकाश गौतम निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, हाल पता पांडेयपुर, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने पिकअप संख्या UP64AT9499 को भी कब्जे में लिया। अंकित के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। मामले में मु0अ0सं0 171/26 के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।








