Search
Close this search box.

सोनभद्र: दुद्धी नगर पंचायत के जीआईसी मैदान में ओपेन जिम के गेट पर लटक रहा ताला, नहीं मिल रहा लाभ

सोनभद्र: दुद्धी नगर पंचायत के जीआईसी मैदान के पास बने ओपेन जिम के गेट पर ताला लटकने के कारण लोगों को ओपेन जिम का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

नगरवासी प्रतिदिन सुबह टहलते हुए जिम के लिए निकलते हैं लेकिन ताला बन्द रहने के कारण निराश होकर वापस लौट जाते हैं, जबकि नगर पंचायत द्वारा लोगों के लाभ के लिए ओपेन जिम की स्थापना की गई थी लेकिन ओपेन जिम के गेट पर ताला बन्द रहने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

मेजर ध्यानचंद एकेडमी के शिवशंकर प्रसाद एड. ने जनहित में ओपेन जिम को सुबह शाम खुला रखने की मांग की हैं और इसको लेकर तहसील समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें