Search
Close this search box.

वाराणसी में सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जलाया पाकिस्तान का झंडा

वाराणसी: पहलगाम हमले के खिलाफ वाराणसी में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुहेलदेव पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला।

सुहेलदेव पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि पहलगाम हमले ने एक बार फिर आतंकवाद का धर्म दिखा दिया है। हिंदुओं की जात पूछ- पूछ कर गोली मारने का जो अत्यंत निंदनीय कृत्य किया गया है उसको कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

इस दौरान अधिवक्ताओं में बृजेश मिश्रा, अजीत सिंह पिंकू, धर्मेंद्र यादव, युवा समाजसेवी विकास गोंड, आशीष त्रिपाठी अधिवक्ता आदि नौजवान क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे.

Leave a Comment

और पढ़ें