Search
Close this search box.

मिर्जापुर: फर्स्टक्राई इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल में समर कैंप का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न

मिर्जापुर: फर्स्टक्राई इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल में समर कैंप का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। वहीं समर कैंप का थीम “टाइनी ट्रेवलर” है, जिसमें विद्यालय को विभिन्न देशों और प्रसिद्ध स्थलों में बदल दिया है।

ऐसे में विद्यालय के कक्षाओं को अमेज़ॅन फॉरेस्ट, चाइना, इंडिया, लंदन, अंटार्कटिका और अन्य देशों के रूप में सजाया गया है। इसके अलावा, एक विशेष कक्ष को दुनिया के सात अजूबों और एशिया के प्रसिद्ध स्मारकों से सजाया गया था।

इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न देशों की परंपराओं, पारंपरिक भोजन, पोशाक, त्योहारों और प्रसिद्ध स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। जिससे बच्चे देखकर और अनुभव करके अधिक सीखते हैं न कि केवल रटने से।

हमारी इस कोशिश को सफल बनाने में हमारे पूरे स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है। हम शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाना चाहते हैं, जिससे बच्चों को सीखना बोझ न लगे, बल्कि रुचिकर लगे।

रिपोर्ट- बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें