Search
Close this search box.

मिर्जापुर: उसरी खमरिया गांव में होने वाली अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, गांव वालों में दिखा उत्साह, आखिर क्या है खास

मिर्जापुर: लाल गंज क्षेत्र के अंतर्गत उसरी खमरिया गांव में होने वाली अनोखी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शादी में दूल्हा हेलिकॉप्टर से बरात लेकर आएगा। जिसकी तैयारियां भी पुरी कर ली गई है। गांव के लोग हेलिकॉप्टर देखने के लिए उत्साहित हैं।

जानकारी के मुताबिक, उसरी खमरिया निवासी प्रिया तिवारी की शादी जिले के अकसौली गांव निवासी रोहित दुबे के साथ तय हुई है। ऐसे में दूल्हा रोहित हेलीकॉप्टर से आएगा। इसके लिए शासन से अनुमति लेने के बाद गांव में हेलिपैड का निर्माण कराया गया है।

पूर्व प्रधान अमरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मई को दूल्हा हेलिकॉप्टर से आएगा और छह मई को दुल्हन को इसी से लेकर जाएगा। दूल्हे के दादा व पूर्व प्रधान श्याम ललित दुबे ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी का अपना शौक है। नई सोच को परंपरा के साथ जोड़ना समय की मांग है।

Leave a Comment

और पढ़ें