Search
Close this search box.

वाराणसी: सिगरा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटना का बदला लेने पर मनाया जश्न, बांटी मिठाई

वाराणसी: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने की सूचना मिलते ही काशी में लोग होली-दीपावली की तरह जश्न मनाने लगे। हिंदू – मुस्लिम सभी एक स्वर में भारतीय सेना का गुणगान करते हुए दिखाई दिए. लोग ढोल – नगाड़े, आतिशबाजी एवं मिठाई खिला कर जश्न मनाया गया।

वाराणसी के सिगरा स्थित सिंचाई विभाग कालोनी में बीजेपी प्रदेश मंत्री व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अशोक सोनकर कुमार ने दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया हैं। अशोक सोनकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र जो 7 बजे खुशी देने वाले थे तो आज लोग सुबह सुबह सो कर उठे तो टीवी देखें तो पूरा हिंदुस्तान जश्न मना रहा था. जिस तरह से भारतीय सेना ने आतंकवादियों ने पाकिस्तान के आतंकवादियों से बदला लिया है लोग जश्न मना रहें है।

इस दौरान दीपक बिन्द , राजकुमार सोनकर, आलम, नरसिंह बाबा, पन्नालाल सोनकर, शिव कुमार, राहुल चौधरी लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें