Search
Close this search box.

लखनऊ: 13 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वाराणसी भी शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का दौर लगातार बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है, हालांकि रात के वक्त मौसम थोड़ा राहत देने वाला हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। अगले दो से तीन दिन तक तेज गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

इन जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा भदोही (संत रविदास नगर), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और आसपास के इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने का खतरा बताया गया है। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई है और अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग को रखा है. लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें