Search
Close this search box.

झारखंड: बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

बोकारो : झारखंड के बोकारो-तुपकाडीह से बुधवार देर रात गुजर रही एक डाउनलाइन मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए। यह घटना तुपकाडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और डाउनलाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया।

घटना के बाद से आरपीएफ बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें