Search
Close this search box.

वाराणसी : कैंट-लंका मार्ग 18 मीटर और रथयात्रा-भेलूपुर मार्ग 12 मीटर तक किया जायेगा चौड़ा, सुचारु होगा यातायात 

वाराणसी: वीडीए ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्लान तैयार किया है. विकास प्राधिकरण की महायोजना के अनुसार कैंट-लंका मार्ग पर संकरी सड़क को 18 मीटर तथा रथयात्रा से कमच्छा भेलूपुर पावर हाउस तक की सड़क की 12 मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में इसको लेकर मंथन किया गया।

बता दें की विकास प्राधिकरण की महायोजना के अनुसार मार्ग पर बीएचयू का शिक्षा संकाय, सीएचएस ब्वायज स्कूल और भेलूपुर पावर हाउस है। सभी संस्थानों से बातकर उनकी चहारदीवारी को पीछे करने पर सहमति बन चुकी है। इसके लिए संपत्तियों के आंकलन के साथ ही ड्राइंग डिजाइन का काम फाइनल करने के बाद सड़क को चौड़ा किया जाएगा। 

Leave a Comment

और पढ़ें