Search
Close this search box.

वाराणसी : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, साथी फरार

वाराणसी: प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को लेकर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है। अपराधिओं को उनके किये की सजा तुरंत मिल रही है। ऐसे में राजातालाब के जक्खिनी रोड पर शुक्रवार की तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी. वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीडीयू नगर स्टेशन से किया कैब फिर उसी को लूट लिया  
एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के अनुसार 23 सितंबर को तीन लोगों ने पीडीडीयू नगर स्टेशन से कैब बुक किया। राजातालाब पहुंचने पर चालक से मारपीट कर कैब लूट लिया था। पुलिस को सूचना मिली कि कार लूटने वाले बदमाश जक्खिनी रोड से होते हुए भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान संदिग्ध वाहन आता दिखा। इस पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को देखकर बदमाश वाहन को रोकने की बजाय भगाने लगे। उसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे कीचड़ में फंस गई। इसके बाद बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश  
इसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश का नाम राजकुमार बताया जा रहा है। वहीं भागने वाले बदमाश का नाम संदीप है। एडीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों ने पहले भी इसी तरह कार बुक कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। दो अन्य आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें