Search
Close this search box.

गाजीपुर: मुंसफी न्यायालय सैदपुर में वन विभाग एवं न्यायालय के संयुक्त तत्वाधान में किया पौधरोपण

गाजीपुर: गुरुवार को विश्व पर्यवारण दिवस के अवसर पर मुंसफी न्यायालय सैदपुर में वन विभाग एवं न्यायालय सैदपुर के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण किया गया।

पौधरोपण में सिविल जज अश्वनी कुमार एवम अपर सिविल जज अंकित बरनवाल के साथ बार के अध्यक्ष लल्लन यादब, टुन्ना राय, पंकज पाण्डेय, ओमप्रकाश राय, अनिल कुमार के साथ न्यायालय नाज़िर रतन श्रीवास्तव, न्यायालय मुंसरिम राजाश्रय सिंह आदि मौजूद रहे।

इस दौरान सिविल जज अश्वनी कुमार ने अपने नवजात बच्चे की तरफ से भी एक पौध का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमे आने वाले बच्चों के भविष्य को बचाना है, तो पेड़ लगाना ही पड़ेगा।

अगर हम प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन ही करते रहेंगे, उसको पहुंचाई गई क्षति की भरपाई नहीं करेंगे, तो पृथ्वी पर जीवन मुश्किल होता जाएगा। जितना हम सुबह, शाम अपने कुलर में पानी डालते है, बस उतना ही पानी पौधों को देते हुए उनकी देखभाल कर देंगे, तो हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। वरना पृथ्वी पर उनका जीवन बहुत दुखदायी होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें