Search
Close this search box.

वाराणसी में बड़ा हादसा: मिर्जामुराद में बाइक व मैजिक की भीषण टक्कर में दो की मौत, एक घायल, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां-कपसेठी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह मैजिक व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतकों की पहचान दीपनारायण उर्फ दीपू बिंद और मनोज बिंद के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सुबह 11 बजे कछवां रोड की तरफ से आ रही मैजिक गाड़ी और बाइक आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार दीपनारायण उर्फ दीपू बिंद उम्र (50)वर्ष और मनोज बिंद उम्र (40) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान ठठरा गांव के निवासी राजकुमार (39) वर्ष जो पैदल रास्ते से गुजर रहे थे, मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं घटना के बाद आक्रोशित मृतकों के परिजनों ने कछवां-कपसेठी मार्ग को घंटो चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर चक्का जाम हटाने की कवायद में जुटी रही।

Leave a Comment

और पढ़ें