वाराणसी: बकरीद के मौके पर वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के मद्देनजर शहर भर में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विशेष रूप से नदेसर स्थित जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरों की मदद से मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बनाए हुए है। सुरक्षा को लेकर खुद एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह, डीसीपी प्रमोद कुमार और एसीपी विदुष सक्सेना मौके पर मौजूद रहे।









