Search
Close this search box.

गाजीपुर: नरवर गांव के पीड़ित परिवारों से मिले ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, लखनऊ में दस हजार स्क्वायर फीट जमीन किया दान

गाजीपुर: मरदह के नरवर गांव में हुए हादसे में जान गवाने वाले छोटेलाल यादव के परिजनों मिलने मरदह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह अपने समर्थकों संग नरवर गांव पहुंचे। धर्मेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना भी व्यक्त किया और हादसे के शिकार हुए स्व. छोटेलाल यादव के परिजनों को लखनऊ में 1000 स्क्वायर फिट जमीन स्वेच्छा से दान दिया। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा 21 तारीख को गांव में हुई घटना बड़ी दुःखद घटना थी, ऐसे में पीड़ित परिवारों से मिलने आए है, मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह कि इच्छा थी कि पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक मदद दी जाए तो आज हम लोग परिवारों को कुछ आर्थिक मदद देने आए है।

पीड़ित परिवार को उन्हें भरोसा दिया गया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी हम उनके साथ खड़े है, जो मृतक परिवार है उनकी स्थिति बड़ी दयनीय है। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवार के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों को आर्थिक सहयोग करना चाहिए, जिससे समाज में एक अलग संदेश जाए।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, चंदन तिवारी समाजसेवी, शशि प्रकाश सिंह, रामबचन यादव, शिवराम चौहान, अवधेश यादव, अनुज सिंह, प्रवीण पटवा, बृजेश सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, उदयभान चौबे, रामनारायण यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान अजय खरवार, लालू चौबे, हरिहर यादव, नंदू यादव, मनजीत, संजीत आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें