Search
Close this search box.

राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने चलाया स्वच्छता अभियान, हर माह 19 तारीख को होगा आयोजन

वाराणसी: बहुजन नायक और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के निर्देश पर वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा, “स्वच्छ भारत का सपना महात्मा गांधी का था। आज राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर हम सभी एनएसयूआई कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि हम हर माह की 19 तारीख को वाराणसी के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर इस सपने को साकार करने की दिशा में कार्य करेंगे।”

स्वच्छता अभियान की शुरुआत पोस्टर विमोचन के साथ की गई। एनएसयूआई ने इसे “जनसंपर्क और जागरूकता का स्थायी कार्यक्रम” घोषित करते हुए स्पष्ट किया कि हर माह 19 तारीख को यह अभियान दोहराया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्व के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ईकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा, प्रिंस यादव, ओमजीत सिंह, आसिफ, आशुतोष गौतम, गौरव मिश्रा, राघवेंद्र, अजय पाल, लकी पाल, प्रदीप पाल समेत अन्य छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनएसयूआई का यह अभियान महात्मा गांधी और राहुल गांधी दोनों के विचारों की प्रेरणा से जुड़ा हुआ है, जिसमें युवाओं को स्वच्छता, सेवा और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें