वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के काशीपुर चौराहा पर देऊरा निवासी अभिषेक गुप्ता ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर एक महिला के घर में घुसकर लाठी, डंडा और चाकू से जमकर मारपीट की। हमले में पीड़िता सीमा देवी के पति अवधेश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
अवधेश जायसवाल के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें आनन-फानन में बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू
पीड़िता सीमा देवी ने इस घटना को लेकर राजातालाब थाने में लिखित तहरीर दी है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।राजातालाब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना राजातालाब पुलिस के अनुसार “घटना की जांच की जा रही है, पीड़ित का उपचार चल रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”










