Search
Close this search box.

गाजीपुर पुलिस टीम ने “पेंचक सिलाट” प्रतियोगिता में चल वैजयंती संग हासिल किया प्रथम स्थान

गाजीपुर: जनपद आजमगढ़ में आयोजित 28वीं अंतर्जनपदीय जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में गाजीपुर पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “पेंचक सिलाट” प्रतियोगिता में चल वैजयंती के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह प्रतियोगिता 3 जुलाई से 5 जुलाई तक आजमगढ़ में आयोजित की गई थी, जिसमें जूडो, बुशो, कराटे, ताइक्वांडो एवं पेंचक सिलाट की विभिन्न स्पर्धाएं शामिल थीं।

गाजीपुर के खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन के दौरान उत्कृष्ट और उच्चकोटि का प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया और “पेंचक सिलाट” श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को तीन दिवस का पारितोषिक अवकाश प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें