Search
Close this search box.

वाराणसी: योग से दवा मुक्त भारत की दिशा में एक संकल्प बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में यथार्थ योगा एवं मेडिटेशन सेंटर के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेजी से चल रहा है। इस मुहिम की अगुवाई कर रहे हैं योग गुरु गौरव सिंह, जिन्होंने न केवल योग के प्रचार-प्रसार का बीड़ा उठाया है, बल्कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को योग के माध्यम से उपचार देने का संकल्प भी लिया है।

योग गुरु गौरव सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य भारत को दवा मुक्त बनाना और हर नागरिक को योग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अनेक बीमारियाँ जीवनशैली से जुड़ी हैं, जिन्हें दवाओं से नहीं, बल्कि योग और ध्यान के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

गौरव सिंह बच्चों से लेकर नौजवानों और बुजुर्गों तक को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जा रहे योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक शुद्धि का साधन है। इससे न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि पहले से पीड़ित रोगियों को भी राहत मिलती है।

योग गुरु गौरव सिंह की यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें