Search
Close this search box.

वाराणसी में सनसनीखेज दोहरी हत्या: जमीन के लिए बेटे ने पिता और बहन को उतारा मौत के घाट

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र की प्रतापनगर कॉलोनी मंगलवार सुबह उस वक्त दहल उठी, जब एक ही परिवार के दो सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 78 वर्षीय रूपचंद्र भारद्वाज और उनकी 50 वर्षीय बेटी शिवकुमारी के रूप में हुई है।

रूपचंद्र भारद्वाज जलकल विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनकी बेटी शिवकुमारी, जो गाजीपुर जिले के जलालाबाद हरदासपुर की निवासी थीं, फिलहाल अपने पिता के पास वाराणसी आई हुई थीं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस दोहरी हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह रूपचंद्र और उनके बेटे राजेश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और राजेश ने लोहे की रॉड, ईंट और सिलबट्टे से हमला कर अपने पिता और बहन की निर्मम हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में फील्ड यूनिट को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए।

पुलिस ने आरोपी राजेश को मौके से ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोहरी हत्या की इस वारदात से इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश