Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में मोहर्रम का मातमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, ताजिया जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

बलिया: नगरा क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व परंपरा, आस्था और शांति के साथ पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। मंगलवार को क्षेत्र में ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मातमी धुनों और ‘हुसैन-हुसैन’ के नारों के बीच पूरा क्षेत्र ग़मगीन माहौल में डूब गया।

ताजिया का निर्माण मुस्लिम समुदाय द्वारा किया गया था और परंपरागत रूप से ताजिया मिलान, खेलकूद, गान-बजान और शोक-मार्शल कलाओं का भी जीवंत प्रदर्शन हुआ। जुलूस को तय रूट चार्ट के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट शफीक अहमद ने की, जो आयोजन के प्रमुख भी रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। जुलूस के दौरान नौजवानों द्वारा जंजीरों और ब्लेड से मातम करना, और ‘हुसैन-हुसैन’ के नारे लगाते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट करना, लोगों की आंखें नम कर गया।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्र में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक और उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में PAC बटालियन तैनात रही।

इस मौके पर एडवोकेट शफीक अहमद के साथ-साथ कई गणमान्य लोग जैसे प्रहलाद सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, काशी नाथ जायसवाल, याहिया भाई, रिजवान भाई, पत्रकार रिजवान पठान, इश्तियाक अहमद आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरोचीफ-अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश