Search
Close this search box.

वाराणसी: केदार घाट पर नहाने गए युवक की गंगा में डूबने से सनसनी, तलाश जारी

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदार घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबे युवक की पहचान वीरभद्र पाण्डेय उर्फ कल्लू (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने मित्र अनुराग पाण्डेय (18 वर्ष) के साथ स्नान करने आया था।

दोनों युवक सिगरा थाना क्षेत्र की हरिनगर कॉलोनी (छित्तूपुरा) के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वीरभद्र गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्सी चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। साथ ही जल पुलिस की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है।

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और राहत टीम पूरी तत्परता से युवक को खोजने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें