संभल: सोशल मीडिया पर अश्लील और अमर्यादित भाषा में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले चार युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महक, परी, हिना और एक पुरुष साथी जर्रार आलम शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से दो महंगे आईफोन सहित कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ये सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के लिए करते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महक और परी अश्लील भाषा और गालियों के साथ वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते थे। इनके वीडियो में समाज विरोधी और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया जाता था, जो युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित कर सकता था।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर सेल और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के सहयोग से की गई। अब इन आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।









