Search
Close this search box.

बलिया: रसड़ा तहसीलदार ने गड़ही से अतिक्रमण हटाने को लेकर 19 जुलाई तक दी मोहलत, फिर होगी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: नगरा क्षेत्र के कोदई ग्राम पंचायत अंतर्गत गड़ही की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार, रसड़ा द्वारा 22 व 23 सितंबर 2023 को पारित बेदखली आदेश के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

प्रशासन ने अब अंतिम चेतावनी देते हुए 19 जुलाई 2025 तक का समय अतिक्रमणकारियों को दिया है। तहसीलदार की ओर से गांव के लल्लन यादव, शिवनाथ यादव व सूर्यकांत यादव को नोटिस भेजकर सूचित किया गया है कि यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित भूमि ग्राम समाज की गड़ही की भूमि है, जिस पर अवैध कब्जा कर निर्माण या उपयोग किया गया है, जो न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब टाली नहीं जाएगी।

ब्यूरोचीफ- अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें