Search
Close this search box.

गाजीपुर: अधेड़ युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने थाने पर दिया धरना, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव में बुधवार को एक अधेड़ युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी और पुत्री ने मृतक के पिता, भाइयों व अन्य पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान योगेंद्र प्रसाद (50 वर्ष), पुत्र भीमल राम के रूप में हुई है। परिवार में लंबे समय से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी और मामला थाने तक पहुंचा था।

मृतक की पुत्री पूजा भारती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ खेत में धान की रोपाई के लिए गई थीं। जब वे लौटे, तो देखा कि उनके पिता मड़ई में पड़े हैं और उनके गले में रस्सी बंधी थी। पूजा ने आरोप लगाया कि सुबह से ही उनके बाबा और चाचा झगड़ा कर रहे थे और उसी दौरान उनके पिता की हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर पिता, भाई और अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के तीन संतान हैं—दो बेटियां और एक बेटा। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इसी बीच, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों के साथ थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई घंटे चले इस धरने को उस वक्त समाप्त किया गया जब मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार, कासिमाबाद

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश