Search
Close this search box.

गाजीपुर: इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत, परिवार में छाया मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिले की स्थानीय न्याय पंचायत सिगेरा गांव के निवासी रामभरत यादव (55 वर्ष) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बीते सप्ताह दातुन तोड़ते समय एक पेड़ की डाल गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

गंभीर चोट के बाद कई जगह हुआ इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, रामभरत यादव, पुत्र स्व. रामधनी यादव, बीते सप्ताह गांव में ही दातुन तोड़ रहे थे, तभी अचानक पेड़ की डाल टूटकर उनके सिर पर गिर गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गैर जनपद के लिए रेफर किया, जिसके बाद उन्हें पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। आज इलाज के दौरान रामभरत यादव की मृत्यु हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जैसे ही उनका शव पैतृक गांव सिगेरा लाया गया, घर में कोहराम मच गया। पत्नी किरण यादव और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। तीनों बेटे अभी अविवाहित हैं, जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। गांव में शोक की लहर है और लोग मृतक की सरलता और मेहनती स्वभाव को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें