Search
Close this search box.

मिर्जापुर: वायरल वीडियो की जांच में नया खुलासा, निरीक्षक राकेश सिंह ने पहले ही किए थे ₹5000 एडवांस भुगतान

मिर्जापुर: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, जिसमें एक पुलिस निरीक्षक पर चश्मा लिए बिना भुगतान किए चले जाने का आरोप लगाया गया था, उस मामले में जांच के बाद नया तथ्य सामने आया है।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने चश्मा बनवाने के लिए तीन दिन पूर्व ‘चश्मा पॉइंट’ नामक दुकान को ₹5000/- की ऑनलाइन एडवांस पेमेंट की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि जब निरीक्षक निर्धारित तिथि पर चश्मा लेने दुकान पर पहुँचे, तो वह चश्मा अभी तक तैयार नहीं हुआ था। इस पर दुकानदार ने निरीक्षक से कहा कि ₹800 अतिरिक्त भुगतान करने पर आज ही एक दूसरा चश्मा तैयार कर दिया जाएगा।

निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को चश्मे के अभाव में देखने में कठिनाई हो रही थी, और तय समय पर चश्मा न मिलने से वह नाराज हो गए। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मामले को गलत तरीके से पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, दुकानदार द्वारा लगाए गए आरोप भ्रामक हैं और वायरल वीडियो की सच्चाई को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। निरीक्षक राकेश सिंह द्वारा किए गए ₹5000 के ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट भी जांच में प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें