Search
Close this search box.

गाजीपुर: दुल्लहपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर: जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी केपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरकेश यादव उर्फ हड़बड़ी पुत्र काशी यादव (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम भवानीपुर, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ का निवासी है। पुलिस ने उसे हमारी गेट, संत बुला कॉलेज रोड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना दुल्लहपुर पर मुकदमा संख्या 183/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि “अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

Leave a Comment

और पढ़ें