Search
Close this search box.

गाजीपुर: गैरमौजूदगी में दलित की जमीन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी

गाजीपुर: जिले के सेवराई तहसील अंतर्गत बसूहारी गांव में दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दलित किसान की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया। पीड़ित रामेश्वर पासवान ने आरोप लगाया है कि गांव के ही चंद्रिका यादव ने प्रशासनिक रोक के बावजूद उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामेश्वर पासवान का पूरा परिवार उस समय गाजीपुर सदर अस्पताल में था, जब उनके एक परिजन को सांप ने डस लिया था। इसी दौरान चंद्रिका यादव ने दो बिस्वा कृषि भूमि पर अवैध रूप से धान की नर्सरी लगा दी। यह भूमि पहले से ही विवादित थी और प्रशासन ने उस पर किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगाई थी।

जब रामेश्वर पासवान अपने गांव लौटे और विरोध जताया, तो चंद्रिका यादव ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत और मानसिक तनाव में है।

रामेश्वर पासवान ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी जमानिया और स्थानीय पुलिस प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर जान-माल की सुरक्षा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गांव के अन्य लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में प्रशासन समय रहते सख्त कदम नहीं उठाता, तो दबंगों का हौसला और बढ़ेगा और गरीबों की जमीनें आसानी से हथियाई जा सकेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें