Search
Close this search box.

गाजीपुर: कासिमाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त

गाजीपुर: कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की।

थाना कासिमाबाद के उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे, जो चौकी प्रभारी बहादुरगंज भी हैं, अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि रामनाथ साहनी, जो पाक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित है, अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामनाथ साहनी (27 वर्ष) पुत्र भृगुनाथ साहनी, निवासी मल्लाह टोला, बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 236/25 के तहत धारा 137(2)/87/65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 51(2), 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। गाजीपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश