Search
Close this search box.

गाजीपुर: वेतन, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज, 20 अगस्त को होगा जिला मुख्यालय पर धरना

गाजीपुर: माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक नेताओं ने आवाज़ बुलंद की है। शिक्षक नेताओं ने सैदपुर, जखनियां, रसड़ा और बलिया सहित कई स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याएं जानीं और उनके समाधान की मांग की।

शिक्षकों ने बताया कि उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है, पुरानी पेंशन योजना अब तक बहाल नहीं की गई है और चिकित्सा सुविधाएं भी नदारद हैं। इसके अलावा चयन वेतनमान, एरियर, जीपीएफ भुगतान, पदोन्नति जैसे मुद्दों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे शिक्षकों में गहरी नाराज़गी है।

डीआईओएस कार्यालय की उदासीनता पर भी शिक्षक नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि जब तक कार्यालय की “अनौपचारिक माँगें” पूरी नहीं होतीं, तब तक किसी भी शिक्षक से जुड़ी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाती। उन्होंने वाराणसी स्नातक खंड एमएलसी सीट के लिए शिक्षकों से समर्थन मांगा और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

बलिया जिला अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ शिक्षक नेता भी इस दौरे में मौजूद रहे। शिक्षकों ने मांग की कि राज्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी चिकित्सा सुविधा दी जाए, क्योंकि अब उन्हें पेंशन का सहारा भी नहीं रहा।

प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद भर के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश