Search
Close this search box.

वाराणसी: जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादें, दिए निर्देश

वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रशासनिक और जनकल्याण से जुड़े मुद्दे जिलाधिकारी के समक्ष रखे।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में विशेष रूप से भूमि विवाद, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन कार्ड, एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से मामलों की निगरानी करें और पीड़ितों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Leave a Comment

और पढ़ें