वृंदावन: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान राज कुंद्रा ने महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई।

प्रेमानंद जी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जब तक भगवान नहीं चाहेंगे, तब तक बुलावा नहीं आएगा।” इस मुलाकात में शिल्पा और राज कुंद्रा ने धार्मिक आशीर्वाद लिया और भगवान के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।







