Search
Close this search box.

गाजीपुर: ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की चाची सिया सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की चाची सिया सिंह (70 वर्ष) पत्नी अभय कुमार सिंह का बुधवार को लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले डेढ़ माह से वेंटिलेटर पर भर्ती थीं। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों की पूरी कोशिशों और परिवार की सेवा-सुश्रुषा के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।

निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर पैत्रिक आवास बध्धूपुर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर विधि-विधान से किया जाएगा। घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश