Search
Close this search box.

गाजीपुर: लिटिल फ्लावर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर: कासिमाबाद स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूरे गर्व, जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राम लखन यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति और शहीदों के सम्मान में जोरदार नारे लगाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। देश के लिए समर्पित जवानों से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित सभी लोगों को देश के प्रति नमन करने को विवश कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों का मनमोहक नृत्य भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए देशहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों, स्टाफ और अतिथियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश