Search
Close this search box.

बलिया में बाढ़ को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: जनपद में आई बाढ़ को लेकर राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते आज लाखों लोग बेघर और परेशान हो गए हैं।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरी तरह से दृष्टिहीन हो चुकी है और प्रदेश उसकी नाकामियों से कराह रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल जुमलेबाज़ी और वादों में लगी है, जबकि धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। प्रशासनिक अधिकारी केवल धनउगाही में व्यस्त हैं और गरीब जनता का शोषण हो रहा है। मंत्री और नेता सिर्फ प्रदेश की संपत्ति लूटने में लगे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने अब भी जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया, तो जनता आने वाले समय में उसे सत्ता से बेदखल कर देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है और वह चाह ले तो किसी भी सरकार की कुर्सी छीन सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें