Search
Close this search box.

गाजीपुर: सनबीम स्कूल में चाकूबाजी, 10वीं के छात्र की मौत, तीन घायल

गाजीपुर: जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा की मौके पर मौत हो गई।

घटना में तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें