वाराणसी: सेवापुरी के रामपुर (जोगापुर) निवासी वशिष्ठ नारायण गौड़, जिन्होंने 23 अगस्त को राजातालाब तहसील में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था, उनकी अस्पताल में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल उनके आवास पर पहुंचा।

प्रतिनिधि मंडल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और गांव के लोगों से मुलाकात कर घटना की वास्तविकता की जानकारी प्राप्त की। कांग्रेस नेताओं ने परिवार को हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमुख नेताओं में पूर्व विधायक माननीय भगवती प्रसाद चौधरी, सरिता पटेल,ओमप्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन बाबू भाई, करमचंद बिन्द, डॉ. उमेशचंद्र गौड़, प्रकाश सिंह, केशव वर्मा, पवन कुमार गौण, गिरीश चंद्र पांडेय, विनोद सिंह कल्लू, राजीव गौतम, राजीव राम, राम सिंगार पटेल, अशोक सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, भावेश सिंह, शिवराज पटेल, संतोष मौर्य, आशीष पटेल, विकास कौंडिल्य तथा जनाब वसीम अख्तर सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने सरकार से मृतक परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की।









