वाराणसी: केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर आए अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अश्वनी पटेल और जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विजय राज यादव ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप ने कहा –”भले ही आधा पेट भोजन करना पड़े, लेकिन बच्चों को अवश्य शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा ही भाग्य की कुंजी है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछड़ा वर्ग के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शोभनाथ मौर्य (महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विजय राज यादव ने दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधान परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि (महानगर अध्यक्ष), जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, आर.पी. कुशवाहा, सुरेश पटेल गुड्डू, उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, राजू वर्मा, अजय विश्वकर्मा, अरविंद पटेल प्रधान, संजय सोनकर, गोविंद दास गुप्ता, कुबेरचंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









