Search
Close this search box.

वाराणसी: मोहनसराय चौराहे पर अज्ञात वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

वाराणसी: थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहे पर मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे हाईवे सर्विस रोड स्थित ऑटो स्टैंड के पास अचानक एक वृद्ध व्यक्ति गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने तुरंत मोहनसराय पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव की तलाशी ली। मृतक के कुर्ते की जेब से कुछ दवाइयाँ तथा झोले से कपड़े बरामद हुए, लेकिन कोई पहचान संबंधी कागज़ नहीं मिला।

पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली। बाद में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें