वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन और डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रोहनिया क्षेत्र अंतर्गत खुशीपुर स्थित एक स्पा एंड सैलून में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया।
जनता से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ₹4,000 नकद, 2 आईफोन, 7 एंड्रॉयड फोन, अनयूज्ड कंडोम, फोनपे और गूगल पे मशीन, तथा क्यूआर कोड बरामद किए।
पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं सहित स्पा संचालक, सहायक, भवन स्वामी और 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया।
- रवि प्रसाद गोंड, निवासी ग्वालियर (स्पा मैनेजर)
- रॉकी मोर्या, निवासी ग्वालियर (सहायक)
- विवेक गुप्ता, निवासी वाराणसी (ग्राहक)
- शशिकांत पाल, निवासी वाराणसी (ग्राहक)
- सुनील शर्मा, निवासी खुशीपुर वाराणसी (भवन स्वामी)
पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और फॉरेंसिक साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया है ताकि आगे की कानूनी कार्यवाही को मजबूत बनाया जा सके।
गौरतलब है कि एसओजी-2 टीम की लगातार प्रभावी कार्रवाइयों से प्रेरित होकर स्थानीय लोग क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने लगे हैं। आज की कार्रवाई भी जनता से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर संभव हो सकी।











