Search
Close this search box.

अमेठी हत्या कांड में आया नया मोड़, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी चन्दन वर्मा के पैर में लगी गोली

अमेठी : अमेठी दलित शिक्षक और उसके परिवार की हत्या करने वाले चंदन वर्मा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के लिए मोहंगनज थाना क्षेत्र के विंध्या दीवान नहर पटरी की जंगल की तरफ ले जा रहे थे। मौका पाकर चन्दन ने दरोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद हत्यारोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को अपनी आत्म रक्षा में गोली चलनी पड़ी। इसके बाद हत्यारोपित को तिलोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें